प्रमुख कार्यालय का हुआ शुभारंभ, मंत्री और पूर्व विधायक हुए शामिल
संवाद सूत्र चंद्रमंडी (जमुई) सुंदरीकरण के बाद प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रमुख कार्यालय का गुरुवार को शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सावित्री देवी एवं मंत्री सुमित कुमार सिंह शामिल हुए। इस दौरान मंत्री ने कहा कि प्रमुख एवं उप प्रमुख पर प्रखंड के विकास की बड़ी जिम्मेदारी है।
फोटो- 20 जमुई- 11
संवाद सूत्र, चंद्रमंडी (जमुई): सुंदरीकरण के बाद प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रमुख कार्यालय का गुरुवार को शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सावित्री देवी एवं मंत्री सुमित कुमार सिंह शामिल हुए। इस दौरान मंत्री ने कहा कि प्रमुख एवं उप प्रमुख पर प्रखंड के विकास की बड़ी जिम्मेदारी है। वे लोग अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करें और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरें। पूर्व विधायक सावित्री देवी ने कहा कि प्रमुख व उप प्रमुख पंसस के साथ सामंजस्य बिठाकर प्रखंड में विकास कार्यों को सर जमीन पर उतारने का काम करें। इससे पूर्व मंत्री सुमित कुमार सिंह ने फीता काटकर प्रमुख कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नारायण दास ने किया।
--
उद्घाटन कार्यक्रम में चर्चा का विषय रहा बैनर
प्रमुख कार्यालय के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथियों और विशिष्ट अतिथियों के लिए लगाया गया बैनर कार्यक्रम के दौरान चर्चा का विषय बना रहा। बैनर में मुख्य अतिथि के रूप में जहां विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह का नाम दर्ज था। विशिष्ट अतिथि में पूर्व विधायक सावित्री देवी का नाम था, जबकि अन्य उपस्थिति में पूर्व विधान परिषद सदस्य संजय प्रसाद और हाउसिग बोर्ड के चेयरमैन विजय सिंह एवं सम्मानित अतिथि के रूप में झामुमो नेता पृथ्वीराज हेंब्रम का नाम था। जिन अतिथियों का नाम बैनर में था वे एक-दूसरे के धुर विरोधी माने जाते हैं। आम तौर पर ये एक कार्यक्रम में नहीं दिखते हैं। उद्घाटन कार्यक्रम में कुछ हुआ भी इसी तरह मात्र मंत्री सुमित कुमार सिंह एवं पूर्व विधायक सावित्री देवी ही शामिल हुए। वह भी पूर्व विधायक सावित्री देवी पहले ही कार्यक्रम में भाग लेकर निकल गई। इसके कुछ देर बाद मंत्री सुमित कुमार सिंह पहुंचे।