कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह शुरू
जमुई। नैयाडीह पंचायत के बरियारपुर गांव में शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ हो गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 05:40 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 05:40 PM (IST)
जमुई। नैयाडीह पंचायत के बरियारपुर गांव में शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ हो गया। इस बाबत श्री धाम वृंदावन से आए प्रवचन कर्ता बाल व्यास प्रभाकर शास्त्री जी ने बताया कि अध्यात्म से मानव का सम्यक, सनातन व सर्वांगीण विकास होता है। कार्तिक माह में श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण मात्र से तमाम तरह के पापों व व्याधियों से मुक्ति मिलती है। यज्ञ पुरोहित ¨चटू पांडेय, यजमान कोल्हा यादव व हेमीया देवी पूरे मनोयोग से भागवत कथा के आयोजन मे लगी हैं। निमियाटिल्हा, बरियारपुर के ब्रह्मादेव यादव, सुधीर यादव, हीरा यादव, जयनाथ यादव, उमेश यादव आदि ने बताया कि उक्त आयोजन से ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें