गांव में हथियार लहराने पर आक्रोश, 10 पर मामला दर्ज
जमुई। शुक्रवार की देर रात शहर के चरघरा गांव में दो भाइयों के विवाद में बाहरी लोगों ने हथियार लहराया। बाहरी आदमी के गांव में प्रवेश होने से गांव वालों में आक्रोश है।
जमुई। शुक्रवार की देर रात शहर के चरघरा गांव में दो भाइयों के विवाद में बाहरी लोगों ने हथियार लहराया। बाहरी आदमी के गांव में प्रवेश होने से गांव वालों में आक्रोश है। घटना की सूचना पर पुलिस गांव पहुंचकर मामले को शांत किया। मामले में पीड़ित महिला ने थाना में आवेदन दिया है।
बताया जाता है कि गांव के किशोर कुमार एवं अनिल साव के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान एक भाई के पक्ष में शहर के दूसरे मुहल्ले के लोग चार बाइक पर सवार होकर गांव पहुंच गए और दूसरे भाई के परिवार के अलावा स्वजनों को जान से मारने की धमकी दी। वे लोग गांव में हथियार लहराते हुए चले गए। इससे गांव के लोगों में आक्रोश है। सभी गांव वाले एक होकर बाहर से आए एक दर्जन से अधिक लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इस मामले में एक पक्ष की ओर से किरण कुमारी ने थाना में आवेदन दिया है। जिसमें अनिल साव के अलावा 10 अज्ञात को नामजद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।