नाबालिग के साथ दुष्कर्म
जमुई। थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात एक नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Jul 2020 06:26 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2020 06:26 PM (IST)
जमुई। थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात एक नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। साथ ही पुलिस में शिकायत करने पर नाबालिग सहित उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित लड़की के आवेदन पर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया जाता है कि रात्रि में नाबालिग लड़की अपने घर में अकेली थी। रात के करीब ग्यारह बजे गांव के संतोष मरांड़ी उसके घर में घुस गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है। लड़की को मेडिकल जांच के लिए जमुई भेजा जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें