घर के सामने से पीकअप चोरी
जमुई। चकाई थाना के चकाई बाजार स्थित बुधुवाबथान टोला में बिल्टु यादव के घर के सामने खडी महिन्द्रा पीकअप वाहन को सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने चुरा लिया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Feb 2019 07:18 PM (IST)Updated: Tue, 19 Feb 2019 07:18 PM (IST)
जमुई। चकाई थाना के चकाई बाजार स्थित बुधुवाबथान टोला में बिल्टु यादव के घर के सामने खडी महिन्द्रा पीकअप वाहन को सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। वाहन मालिक बिल्टु यादव ने बताया कि प्रत्येक दिन की तरह सोमवार की रात घर के सामने सफेद रंग की पीकअप संख्या खड़ी कर चालक घर चला गया। सुबह जब सोकर उठे तो देखा की वाहन गायब है। काफी खोजबीन करने के बाद भी वाहन का कुछ पता नहीं चल सका। वाहन मालिक द्वारा घटना की सूचना चकाई पुलिस को दी गई है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें