स्थानांतरित सीओ को दी गई विदाई व नए का स्वागत
जमुई। प्रखंड मुख्यालय के नवनिर्मित प्रखंड सूचना एवं प्रावैद्यकी भवन के सभा कक्ष में मंगलवार को अंचल कर्मियों ने सादे समारोह में स्थानांतरित अंचलाधिकारी विनोद कुमार चौधरी को विदाई दी।
जमुई। प्रखंड मुख्यालय के नवनिर्मित प्रखंड सूचना एवं प्रावैद्यकी भवन के सभा कक्ष में मंगलवार को अंचल कर्मियों ने सादे समारोह में स्थानांतरित अंचलाधिकारी विनोद कुमार चौधरी को विदाई दी। साथ ही नवपदस्थापित अंचलाधिकारी कृष्ण कुमार सौरभ का स्वागत किया। मौके पर स्थानांतरित अंचलाधिकारी ने अंचल कर्मियों के काम के प्रति प्रतिबद्धता की प्रशंसा की। कहा कि सेवा के दौरान प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों, अंचल कर्मियों, पुलिस पदाधिकारियों सहित क्षेत्रीय लोगों का भरपूर सहयोग मिला। मौके पर मुखिया मनोज सिंह, मुखिया प्रतिनिधि सह पैक्स अध्यक्ष बाबूलाल यादव व माधव सिंह ने उनकी कार्यशैली की सराहना की। वहीं नवपदस्थापित सीओ कृष्ण कुमार सौरभ ने कहा कि मेरी पहली नियुक्ति सीओ के रूप में हुई है। इससे पूर्व मैं प्रशिक्षु के रूप में पूर्वी चंपारण जिले में कार्यरत था। सरकार की हर महत्वाकांक्षी योजना एवं निर्देशित बातों का पालन करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने उपस्थित कर्मियों से सहयोग की अपील की। इस मौके पर मुखिया संजीव रंजन, पोहे मुखिया फुलेश्वर ठाकुर उपस्थित थे।