मतदान के लिए जागरूक करने का दिन है राष्ट्रीय मतदाता दिवस
राष्ट्रीय मतदाता दिवस भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए अहम है। इस दिन भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने राष्ट्र के प्रति चुनाव में भागीदारी की शपथ लेनी चाहिए।

फोटो 25 जमुई 13
- थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों व जवानों ने ली स्वच्छ और निष्पक्ष मतदान की शपथ
- राष्ट्र के प्रति चुनाव में भागीदारी की शपथ लेनी चाहिए
संवाद सूत्र, सोनो (जमुई): राष्ट्रीय मतदाता दिवस भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए अहम है। इस दिन भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने राष्ट्र के प्रति चुनाव में भागीदारी की शपथ लेनी चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति का वोट ही देश के भविष्य की नींव रखता है। यह बातें मंगलवार को 12वीं राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम ने कही।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का हर वर्ष आयोजन,भारत के सभी नागरिकों को अपने राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की याद दिलाता है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन लोगों को यह भी बताता है कि हर व्यक्ति के लिए मतदान करना जरूरी है। भारत के प्रत्येक नागरिक की मतदान की प्रक्रिया में भागीदारी जरूरी है। आम आदमी का एक वोट सरकार बदल देता है। वही थानाध्यक्ष ने थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारियों व जवानों को स्वच्छ और निष्पक्ष मतदान की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर इस बात का संकल्प लें कि बिना किसी भेदभाव व प्रलोभन के मतदान करेंगे। मौके पर एसआइ उपेंद्र कुमार सिंह, एसआइ मुकेश कुमार केहरी व पुलिस जवान मौजूद थे।
चंद्रमंडी (जमुई):
प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में मंगलवार को समारोहपूर्वक राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बीडीओ दुर्गाशंकर के नेतृत्व में उपस्थित पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने निर्वाचन को समावेशी, सुगम एवं सहभागिता पूर्ण बनाए रखने की शपथ लिया। साथ ही लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा सुरक्षा, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अछुन्न रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का शपथ लिया। सीओ राकेश रंजन ने कहा कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को हमेशा बनाए रखेंगे। रजिस्टार नवलेश रजक ने कहा कि सभी लोगों को मतदान में अवश्य भाग लेना चाहिए। मतदान में भाग लेने से लोकतंत्र मजबूत होता है। इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक चौधरी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार पासवान, प्रखंड मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी संजय झा, बीआरपी नारायण दास, रामसेवक प्रसाद, कार्यपालक सहायक राजीव सिन्हा मौजूद थे।
Edited By Jagran