Move to Jagran APP

पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया धरना

जमुई। जिले के विभिन्न प्रखंडों में कांग्रेस ने पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि को लेकर धरना दिया। धरना के दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार को मंहगाई के मुद्दे पर घेरा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Jul 2020 07:44 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2020 06:08 AM (IST)
पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया धरना
पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया धरना

जमुई। जिले के विभिन्न प्रखंडों में कांग्रेस ने पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि को लेकर धरना दिया। धरना के दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार को मंहगाई के मुद्दे पर घेरा।

loksabha election banner

चंद्रमंडीह : डीजल और पेट्रोलियम पदार्थो के मूल्यों में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में एक दिवसीय धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की। कहा कि सभी मोर्चे पर सरकार विफल रही है। धरना में मुख्य अतिथि सह जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव रामेश्वर यादव के अलावा, ताहिर हुसैन, मैनी अली, रमेश पांडेय, रविद्र वाजपेयी, पांचु अंसारी, विनय चैधरी, मु. जलील, जुम्मन मियां, सोमरा मरांडी, संतोष पांडेय, रामप्रसाद ठाकुर, अजय पांडेय, महेंद्र पुजहर आदि उपस्थित थे।

अलीगंज : डीजल और पेट्रोल के दाम में हो रही वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को प्रखंड अध्यक्ष मकेश्वर यादव की अध्यक्षता में धरना दिया गया। जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल एवं डीजल के दाम में बेतहाशा वृद्धि कर दी है। जिससे आमजन परेशान हैं। धरना में समाजसेवी सह कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र पासवान, उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह, नितेश्वर आजाद, धर्मेन्द्र पासवान, राजेश पासवान, विक्रमादित्य, मु. सुल्तान, गुलाम रसूल, प्रकाश यादव, बनारस दास के अलावा दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

सोनो : केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों में बेतहाशा मूल्य वृद्धि किए जाने के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रामानुज सिंह ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस मौके पर मुस्ताफ अंसारी, नवीन सिंह, संजय सिंह, सूरज पांडेय, इकबाल अंसारी, दिनेश यादव, सरफराज अंसारी, हीरा यादव, गोकुल रविदास समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.