एंबुलेंस व जेसीबी में टक्कर, कंपाउंडर घायल
जमुई। एनएच-333 सोनो-चकाई मार्ग पर औयरा पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार दोपहर एक एंबुलेंस जमुई। एनएच-333 सोनो-चकाई मार्ग पर औयरा पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार दोपहर एक एंबुलेंस व जेसीबी में जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एंबुलेंस पर सवार कंपाउंडर गंभीर रूप से घायल हो गया।
जमुई। एनएच-333 सोनो-चकाई मार्ग पर औयरा पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार दोपहर एक एंबुलेंस व जेसीबी में जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एंबुलेंस पर सवार कंपाउंडर गंभीर रूप से घायल हो गया।
देवघर स्थित साईं एंबुलेंस सर्विस के विकास यादव ने बताया कि देवघर के जेलर अपने बीमार पिता को इलाज के लिए पटना स्थित आवास से एंबुलेंस से देवघर ले कर आ रहे थे। औयरा पेट्रोल पंप के समीप एनएच 333 पर विपरीत दिशा से आ रही जेसीबी से उसकी टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसआइ उपेंद्र कुमार सिंह, एसआइ चितरंजन कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की सहायता से घायल एंबुलेंस के कंपाउंडर देवघर के पुरनदाहा निवासी संतोष कुमार को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो भेज दिया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफर कर दिया गया। घटना में एंबुलेंस के मरीज को लगा ऑक्सीजन पाइप टूट गया। इससे मरीज की हालत बिगड़ने लगी। तत्काल दूसरे एंबुलेंस की व्यवस्था कर मरीज को देवघर भेजा गया। घटना के बाद चालक जेसीबी लेकर फरार हो गया। एंबुलेंस चालक के बाबत भी जानकारी नहीं मिल पाई। घटना के बाद से वह भी फरार बताया जाता है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस को कब्जे में ले लिया और दुर्घटना में शामिल जेसीबी की खोजबीन में जुट गई है।