स्वच्छ भारत मिशन फेज टू के लिए प्रखंड अनुश्रवण इकाई का गठन
संवाद सूत्र चंद्रमंडी (जमुई) स्वछ भारत मिशन फेज टू के लिए प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय में बीडीओ दुर्गाशंकर की अध्यक्षता में बैठक कर प्रखंड स्तरीय अनुश्रवण इकाई का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर बीडीओ दुर्गाशंकर सदस्य सचिव पद पर प्रखंड स्वछता समन्वयक समिक रावत सदस्य के रूप में सीओ राकेश रंजन प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अशोक कुमार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बीके राय प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका संजय दिवाकर परियोजना अधिकारी मनरेगा एवं सहायक कनीय अभियंता मनरेगा को सदस्य बनाया गया।
संवाद सूत्र, चंद्रमंडी (जमुई): स्वच्छ भारत मिशन फेज टू के लिए प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय में बीडीओ दुर्गाशंकर की अध्यक्षता में बैठक कर प्रखंड स्तरीय अनुश्रवण इकाई का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर बीडीओ दुर्गाशंकर, सदस्य सचिव पद पर प्रखंड स्वच्छता समन्वयक समिक रावत, सदस्य के रूप में सीओ राकेश रंजन, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अशोक कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बीके राय, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका संजय दिवाकर, परियोजना अधिकारी मनरेगा एवं सहायक कनीय अभियंता मनरेगा को सदस्य बनाया गया।
आमंत्रित सदस्य के रूप में सीडीपीओ, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चकाई को शामिल किया गया। प्रखंड स्वच्छता समन्वयक समिक रावत ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन अभियान फेज टू में शौचालय निर्माण के साथ-साथ कूड़ा कचरा प्रबंधन का कार्य पंचायतों में किया जाएगा। इसके लिए पंचायतों में भी क्रियान्वयन समिति का गठन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रखंड परियोजना अनुश्रवण इकाई द्वारा खुले में शौच से मुक्ति के लिए लोगों को जागरूक करने, घरों को शौचालय की सुलभता सुनिश्चित कराना, भूमिहीन अनुसूचित जाति जनजाति चलंत एवं अस्थाई आबादी वाले स्थानों पर आवश्यकतानुसार सामुदायिक स्वच्छता परिसर, कलस्टर शौचालय एवं अन्य वैकल्पिक संरचना का निर्माण कराया जाना तथा समुदाय आधारित रखरखाव कराए जाने का कार्य शामिल है। इस अवसर पर शिक्षा पदाधिकारी अशोक चौधरी, कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार, जीविका के प्रखंड समन्वयक संजय दिवाकर आदि मौजूद थे।
-----
पुण्यतिथि पर याद किए गए सेवक गोरांगो जी महाराज
संवाद सूत्र, सिमुलतला(जमुई): सिमुलतला स्थित श्रीतारा मठ के सेवक गोरांगो जी महाराज की तीसरी पुण्यतिथि सोमवार को विधि विधान पूर्वक मठ में मनाया गया। कार्यक्रम की विधिवत शुभारंभ मठ में विराजमान साधु तारा चरण, साधु माता अरण्या कुमारी एवं मां काली की पूजा विधि-विधान पूर्वक करने के साथ हुआ। तदोपरांत मठ की सेविका प्रव्राजिका वेदप्राणा द्वारा सेवक गोरांगो जी महाराज के चित्र पर पुष्प दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। महाराज महज 14 वर्ष की उम्र में सिमुलतला स्थित श्रीआनंदपुर रामकृष्ण मठ में सेवा देने आए एवं कई वर्षों तक उन्होंने अपनी सेवा दी। बाद में श्रीतारा मठ में अपनी सेवा दी। यहां महाराज लगभग 30 वर्षो से ज्यादा समय तक रहें। वर्ष 2019 को महाराज का देहवासन हुआ। श्रद्धांजलि के बाद नारायण भोज का आयोजन कर क्षेत्र के लोगों को प्रसाद स्वरूप भोजन कराया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई प्रबुद्ध लोगों के साथ महाराज के शिष्य उपस्थित थे।