पछुआ हवा से बढ़ी कनकनी, अभी तीन दिन और सताएगी ठंड
संवाद सहयोगी जमुई घने कोहरे में लिपटे सोमवार की सुबह हुई। इस पर तेज सर्द पछुआ हवा ने कनकनी बढ़ा दी। लोग परेशान रहे। कनकनी के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा।
फोटो 17 जमुई-5,6,7
-21 जनवरी के बाद ठंड से राहत का पूर्वानुमान
-दक्षिण-पश्चिम हवा से ठंड में होगी वृद्धि
संवाद सहयोगी, जमुई : घने कोहरे में लिपटे सोमवार की सुबह हुई। इस पर तेज सर्द पछुआ हवा ने कनकनी बढ़ा दी। लोग परेशान रहे। कनकनी के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा। हालांकि पछुआ हवा के कारण अधिकतम तापमान का असर कमतर रहा और लोगों को 14 डिग्री वाली ठंड का अहसास करा रहा था।
दिन बढ़ने के बाद धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। धूप की गर्माहट भी हवा की ओट में ही राहत प्रदान कर पा रही थी। लोग हवा की ओट में धूप का सेवन करते दिखे। कनकनी बढ़ने का असर बाजार, हाट पर भी दिखा। लोग जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकले। नौकरी-पेशा वाले भी धूप में राहत ढूंढते नजर आ रहे थे। कृषि विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले तीन दिन 18, 19 व 20 जनवरी तक भारी ठंड पड़ने का पूर्वानुमान है। केंद्र प्रमुख डा सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम हवा चलने के कारण ठंड बढ़ेगी। तीनों दिन छह किलोमीटर प्रति घंटा से हवा चलने का पूर्वानुमान है। 21 जनवरी से ठंड कम होनी शुरू होगी।
--------------------
तापमान का पूर्वानुमान (डिग्री सेल्सियस में, किलोमीटर में)
तिथि-----अधिकतम---न्यूनतम---हवा
18 जनवरी----21------------9--------6
19 जनवरी----21------------9--------6
20 जनवरी----22------------9--------6
21 जनवरी----22------------10-------5
22 जनवरी----23-----------10--------7