मुख्यमंत्री ने प्रवासियों को भविष्य संवारने का दिलाया भरोसा
जमुई। आइटी भवन में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर की व्यवस्था का रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से जायजा लिया।
जमुई। आइटी भवन में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर की व्यवस्था का रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से जायजा लिया। इस दौरान प्रवासियों से विभिन मुद्दों पर बात की।
मुख्यमंत्री ने प्रवासियों के ठहरने से लेकर खाने-पीने की व्यवस्था का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने प्रवासियों से बातचीत के दौरान उनके भविष्य को संवारने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड से वंचित प्रवासियों को राशन कार्ड दिया जाएगा। साथ ही प्रवासी के हुनर के अनुसार रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रवासी कामगारों का मनरेगा से जॉब कार्ड बनाया जाएगा। प्रवासी कुटीर उद्योग शुरू करना चाहेंगे तो उन्हें सरकार मदद करेगी।मौके पर डीडीसी अरुण कुमार ठाकुर, एसडीएम लखीन्द्र पासवान, एसडीपीओ रामपुकार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी अतुल प्रसाद, अंचलाधिकारी मनोज कुमार, पीओ दीपू कुमार, चिकित्सा प्रभारी डॉ. डीके धुसिया, स्वास्थ्य प्रबंधक महेश रंजन, केंद्र प्रभारी सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।