आज से आठ घंटे ड्यूटी करेंगे 102 एम्बुलेंस कर्मी
जमुई। रविवार से बिहार राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिले के 102 एम्बुलेंस कर्मी
जमुई। रविवार से बिहार राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिले के 102 एम्बुलेंस कर्मी आठ घंटे का ड्यूटी करेंगे। जानकारी देते हुए संघ के जिलाध्यक्ष बाल्मिकी कुमार मंडल ने बताया कि आज से जिले के सभी 102 एम्बुलेंस कर्मी 12 घंटे की जगह वाजिब ड्यूटी 8 घंटे ही करेंगे।
उन्होंने कहा कि अगर विभाग कर्मियों से आठ घंटे से ज्यादा ड्यूटी लेती है तो उसके लिए विभाग को लिखित देना होगा और उन्हें अतिरिक्त भुगतान करना होगा। साथ ही बताया गया कि कर्मियों से प्रतिमाह नाजायज कटौती भी किया जाता है। दो माह से उन लोगों का वेतन भुगतान भी नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी एम्बुलेंस कर्मी रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक एवं सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक डयूटी करेंगे।