सीबीएसई पाठ्यक्रम सफलता की कुंजी है
जमुई। सीबीएसई मान्यता प्राप्त निजी शैक्षणिक संस्थान ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के संवाद कक्ष में सीबी
जमुई। सीबीएसई मान्यता प्राप्त निजी शैक्षणिक संस्थान ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के संवाद कक्ष में सीबीएसई से संबंधित पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी के साथ इससे संबंधित नियमों एवं उप नियमों से संबद्ध लोगों को रूबरू कराने के उद्देश्य के लिए क्षमतावर्द्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की जमुई, मलयपुर, जोगा-झिगोई तथा चकाई इकाई के विद्वान शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया और ज्ञानवर्धन किया। सुरेश सिन्हा मेमोरियल सोसायटी की सचिव कुसुम सिन्हा, विद्यालय के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा एवं नामदार साहित्यकार कुमार विमलेंदु ने संयुक्त रूप से कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ किया। सचिव कुसुम सिन्हा ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा सीबीएसई पाठ्यक्रम सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्वान एवं विदुषी शिक्षक-शिक्षिकाओं को स्थिर चित्र से कार्यशाला में हिस्सा लेने के साथ अपना क्षमतावर्द्धन किए जाने का संदेश दिया। निदेशक डॉ मनोज कुमार सिन्हा ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि महावीर की पावन धरा जमुई आज सीबीएसई से संबंधित कार्यशाला का आयोजन कर धन्य हो गया। उन्होंने ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की सभी चार इकाइयों के शैक्षणिक माहौल की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि आज जमुई की पहचान में इस विद्यालय की अहम भूमिका है। उद्घाटन सत्र को उप प्राचार्य ई. शिवांगी शरण, कृष्ण मोहन प्रसाद, नीरज सिन्हा, रत्नेश सिंह, सुमन ठाकुर, कुमार वासु, विजय कुमार, रश्मि कुमारी, रीता कुमारी, चंदन कुमार, शालिनी कुमारी, केएम प्रसाद, भूपेंद्र कुमार, हिमाद्री सेखर, सुजाता सिन्हा आदि ने संबोधित किया। संचालन विद्वान शिक्षक शैलेश झा ने किया।