बाबूडीह पंचायत में कृषक उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित
जमुई। किसानों को आधुनिक खेती के प्रति जागरूक करने तथा किसानों के लिए चलाए जा रहे विभिन्
जमुई। किसानों को आधुनिक खेती के प्रति जागरूक करने तथा किसानों के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों से अवगत कराने को लेकर शुक्रवार को बाबुडीह पंचायत के डोकली गांव में कृषक उन्मुखीकरण शिविर आयोजित किया गया। मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी सूर्यदेव महतो ने किसानों को आधुनिक खेती के प्रति जागरूक करने के लिए कृषि विभाग एवं आत्मा द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि रबी के समय लगने वाली फसलों के रखरखाव को ले सक्रिय रहें। कीट एवं रोग नियंत्रण की जानकारी दी। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मशरूम उत्पादन के लिए महिलाओं को जागरूक किए जाने का काम किया जा रहा है। मशरूम उत्पादन से महिलाओं में स्वरोजगार के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने फसल अवशेष प्रबंधन पर फोकस करते हुए किसानों व उपस्थित महिलाओं को पराली जलाने से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। प्रखंड उद्यान पदाधिकारी अश्वनी पांडेय ने बागवानी की महत्वपूर्ण योजनाओं की बाबत किसानों को जानकारी दी। प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना के बारे में भी बताया।
उक्त शिविर में सहायक तकनीकी प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार, पंचायत समिति सदस्य प्रमोद दास, जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह, संगम स्वयं सहायता समूह आत्मा की अध्यक्ष संजू देवी व सचिव बबिता देवी, किसान सलाहकार अशोक दास समेत बड़ी संख्या में महिलाएं व किसान उपस्थित थे।