Move to Jagran APP

छह सीटों पर नहीं किया गया विचार तो झारखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी लोजपा

जमुई। लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान ने कहा कि झारखंड में छह सीटा

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Nov 2019 08:47 PM (IST)Updated: Wed, 13 Nov 2019 06:11 AM (IST)
छह सीटों पर नहीं किया गया विचार तो झारखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी लोजपा
छह सीटों पर नहीं किया गया विचार तो झारखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी लोजपा

जमुई। लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान ने कहा कि झारखंड में छह सीटों पर बात नहीं बनी तो पार्टी अकेले चुनाव मैदान में उतरेगी। सोमवार की शाम जमुई पहुंचे सांसद स्थानीय परिसदन में मीडिया से मुखातिब हो रहे थे। सांसद ने कहा कि विकास के लिए हमेशा रहूंगा। जमुई से उनका रिश्ता परिवार का है।

loksabha election banner

उन्होंने मेडिकल कॉलेज के विवाद पर बताया कि उसे जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।

झारखंड में अकेले चुनाव लड़ सकती है लोजपा

उन्होंने झारखंड विधानसभा चुनाव पर उन्होंने बताया कि गठबंधन से 6 सीटों की मांग की गई है लेकिन अभी तक गठबंधन हमारी सीटों पर कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। अगर परिस्थिति यूं ही बनी रही तो हम लोग झारखंड में अकेले चुनाव लड़ने को तैयार हैं।

उन्होंने महाराष्ट्र के समीकरण पर चर्चा करते हुए बताया कि जिस तरह से शिवसेना भाजपा गठबंधन से अलग होकर सरकार बनाने का दावा कर रही है यह कहीं ना कहीं लोकतंत्र की क्षति है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय वहां की जनता ने भाजपा और शिवसेना गठबंधन को बहुमत देकर विजय बनाया और अब सरकार बनाने के लिए दूसरे के साथ गठबंधन करना कहीं न कहीं जनता के साथ नाइंसाफी होगी। सांसद चिराग पासवान ने जिले में बढ़ते अपराधिक गतिविधियों पर कहा कि हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बहुत जल्द ही जिले सहित पूरे राज्य में अपराधियों पर लगाम लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब से नए पुलिस अधीक्षक ने जमुई में कमान संभाली है तब से अपराधिक गतिविधियों विराम लगा है। इसके पहले लोगों की समस्याओं से अवगत होने के साथ ही छात्र लोजपा के सदस्यों से संवाद स्थापित किया। मौके पर लोजपा जिला अध्यक्ष रुबेन कुमार, सांसद प्रतिनिधि प्रकाश कुमार भगत, भाजपा नेता विकास कुमार सिंह, सुभाष पासवान, रविशंकर पासवान सहित अन्य एनडीए नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.