मुखिया के घर पर फायरिग बाद तनाव
जमुई। महेशखूंट मुखिया सह जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष ममता देवी के आवास पर बीते रविवार की र
जमुई। महेशखूंट मुखिया सह जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष ममता देवी के आवास पर बीते रविवार की रात मनबढ़ों की फायरिग बाद दहशत है। इस घटना में मुखिया ममता देवी व उनके पति महेशखूंट पंचायत के पूर्व मुखिया राजेश कुमार चौरसिया बाल- बाल बच गए।
इधर, सोमवार को मुखिया ममता देवी ने पत्रकारों को बताया कि इंग्लिश, महेशखूंट के प्रमोद पासवान का पुत्र बिहारी पासवान ने चार-पांच सशस्त्र बदमाशों के साथ उनके आवास पर अंधाधूंध फायिरंग की। जिसमें वे लोग बाल-बाल बच गए।
राजेश चौरसिया ने कहा कि बीती रात वे एक निमंत्रण में गए थे। रात में चार चक्के वाहन से लौटे। महेशखूंट चौराहे से वे जब आगे बढ़े तो दो मोटरसाइकिल पर पांच लोग बैठे थे। उनका पीछा किया। मगर उन्होंने गौर नहीं किया। घर पहुंचने के बाद जब आवाज लगाई तो उनकी ने पत्नी ग्रील खोला। वे घर के अंदर प्रवेश कर गए। पुन: ग्रील में ताला लगाते ही चारों ओर से गाली गलौज के साथ ग्रील पर फाइरिग होना शुरू हो गया।
इधर, इस घटना की निदा वैश्य जागृति मंच ने की है। वैश्य जागृति मंच के जिला संयोजक नितिन कुमार चुन्नू ने कहा कि जिले में अपराध बढ़ा है। अपराधियों द्वारा व्यवसायी समाज के लोगों को टारगेट किया जा रहा है। इस मौके पर वैश्य नेता राजकमल दिवाकर समेत अन्य मौजूद थे।