Move to Jagran APP

गोलीबारी की घटना में मवेशी की मौत

जमुई। थाना क्षेत्र के पोहे गांव में शुक्रवार की दोपहर दो पक्षों में हुए विवाद में एक पक्ष द्वारा की गई गोलीबारी में एक मवेशी की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Jul 2020 07:05 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2020 07:05 PM (IST)
गोलीबारी की घटना में मवेशी की मौत
गोलीबारी की घटना में मवेशी की मौत

जमुई। थाना क्षेत्र के पोहे गांव में शुक्रवार की दोपहर दो पक्षों में हुए विवाद में एक पक्ष द्वारा की गई गोलीबारी में एक मवेशी की मौत हो गई। गांव के शंभू राम एवं आशो यादव के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर शंभू राम एवं अन्य ने गोलीबारी शुरू कर दी।

loksabha election banner

गोलीबारी की इस घटना में उसी गांव के सूमा यादव के सड़क किनारे बंधी भैंस को गोली लग गई और भैंस की मौत हो गई। घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त है। मवेशी मालिक सूमा यादव ने सिकंदरा थाने में नागेश्वर राम, दिनेश्वर राम, रामलगन राम, रंजय राम, गुलशन राजेश एवं विक्रम सहित आठ लोगों पर मामला दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार ने बताया कि पुरानी रंजिश से जुड़ी यह घटना प्रतीत हो रही है। मामला दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही दोषियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

--

आपसी रंजिश में कई बार हो चुकी है गोलीबारी

पोहे गांव में शंभू राम व सूमा यादव के बीच पूर्व में भी गोलीबारी की घटना हो चुकी है। बीते 25 मार्च को दोनों पक्षों के बीच बच्चे की विवाद को लेकर दोनों ओर से कई चक्र गोली चली थी। इससे पूर्व भी गोलीबारी की घटना में दोनों पक्षों के दो व्यक्ति जख्मी हुए थे। बुद्धिजीवी ग्रामीणों ने पहल कर दोनों पक्षों के बीच समझौता भी कराया था। समझौते को दरकिनार कर एक पक्ष ने फिर से गोलीबारी कर दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.