दो दिनों से नागी डैम के किनारे पड़ी है राधे-कृष्ण की क्षतिग्रस्त मूर्ति
जमुई। झाझा थाना के नागी डैम में दो दिनों से राधे-कृष्ण की क्षतिग्रस्त मूर्ति पड़ी है। इस मूर्ति पर पु
जमुई। झाझा थाना के नागी डैम में दो दिनों से राधे-कृष्ण की क्षतिग्रस्त मूर्ति पड़ी है। इस मूर्ति पर पुलिस की नजर नहीं गई है। मूर्ति को देखने से लगता है कि यह संगमरमर पत्थर की है। इसे कहीं से लाकर डैम में फेंक दिया गया है। बताया जाता है कि दो दिन पूर्व मछुआरा द्वारा मछली चोरी करने की नीयत से डैम में जाल लगाया था। उसी जाल में राधे कृष्ण की एक अद्धनिर्मित मूर्ति फंस गई। ग्रामीणों ने बताया कि मूर्ति दो दिन से डैम के किनारे दिखाई दे रही है। काले संगमरमर पत्थर से बनी इस मूर्ति का रंग अभी भी धुंधला नहीं हुआ है। स्थानीय लोग यह भी संभावना जता रहे हैं कि बौद्ध काल के समय की यह मूर्ति है। वर्षों से नागी डैम में था। पानी कम होने के कारण जाल में फंस गया है। वन क्षेत्र पदाधिकारी अरुण कुमार को इसकी जानकारी नहीं है। थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने भी इस मामले में अनभिज्ञता जाहिर की।