Move to Jagran APP

34वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए त्रिपुरारी बाबू

संवाद सहयोगी जमुई मंगलवार को 34वीं पुण्यतिथि के मौके पर समाजवादी जन नेता एवं बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष त्रिपुरारी प्रसाद सिंह याद किए गए। उनकी पत्नी पूर्व विधान पार्षद इंदू सिंह के नेतृत्व में समाधि स्थल एवं प्रतिमा के समक्ष गणमान्य लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 06:49 PM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 06:49 PM (IST)
34वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए त्रिपुरारी बाबू
34वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए त्रिपुरारी बाबू

फोटो 25 जमुई-23

loksabha election banner

- समाधि स्थल एवं मूर्ति के समक्ष लोगों ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित

- जुझारू तेवर और कर्मठता के कायल अब भी हैं लोग

संवाद सहयोगी, जमुई : मंगलवार को 34वीं पुण्यतिथि के मौके पर समाजवादी जन नेता एवं बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष त्रिपुरारी प्रसाद सिंह याद किए गए। उनकी पत्नी पूर्व विधान पार्षद इंदू सिंह के नेतृत्व में समाधि स्थल एवं प्रतिमा के समक्ष गणमान्य लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। सादे समारोह में उपस्थित लोगों ने उन्हें नमन किया तथा उनकी कर्मठता और नेतृत्व क्षमता से नई पीढ़ी को अवगत कराया। वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी आंदोलन से राजनीति की शुरुआत 1967 में की थी। अपने जुझारू एवं अद्भुत संसदीय प्रतिभा के बल पर बिहार की राजनीति में एक विशिष्ट पहचान बनाई। पहली बार 1967 में जमुई से विधायक बने और लगातार चार बार विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए। दो बार विधान परिषद के सदस्य रहे। 1971 में कर्पूरी ठाकुर मंत्रिमंडल में उन्हें मंत्री बनाया गया। 1977 में विधानसभा के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। अन्याय एवं जुल्म के खिलाफ आम जनता की लड़ाई लड़ना उनकी दिनचर्या में शामिल था। जमुई में उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी उनकी कर्मठता को परिलक्षित कर रहा है। यही वजह है कि निधन के 34 वर्षों बाद भी लोग नहीं भूल पाए हैं। इस अवसर पर शरण सिंह, दिवाकर सिंह, भाजपा महिला जिलाध्यक्ष साधना सिंह, अधिवक्ता रूपेश कुमार सिंह, प्रमोद मंडल, मुजफ्फर आलम, ब्रजेश वर्णवाल, संगम सिन्हा, अमरजीत कुमार, हैदर अली, शंकर साहू, कुमार सुदर्शन सिंह, सुशील कुमार सिंह, रामाशीष सिंह, रामानंद सिंह, शेखर सिंह सहित अन्य ने श्रद्धांजलि अर्पित की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.