एडीआरएम ने किया झाझा स्टेशन का निरीक्षण
जमुई। शनिवार को दानापुर के नए एडीआरएम रविश कुमार ने झाझा स्टेशन सहित मेमू शेड का निरीक्षण किया। साथ
जमुई। शनिवार को दानापुर के नए एडीआरएम रविश कुमार ने झाझा स्टेशन सहित मेमू शेड का निरीक्षण किया। साथ ही संबंधित अधिकारी को कई निर्देश दिए। एडीआरएम ने प्लेटफॉर्म दो का निरीक्षण किया। र¨नग रूम में रेलवे गार्ड एवं ड्राइवर को मिलने वाली सुविधा की जानकारी र¨नग इंचार्ज आरके झा से ली। उन्होंने र¨नग रूम के कमरे की भी जांच की। रेलवे कर्मचारियों से भी समस्या की जानकारी ली। जिसमें समय पर खाना नहीं मिलने की बात सामने आई। मेमू शेड के अधिकारी इंदू प्रकाश ने मेमू शेड के विस्तार की जानकारी दी। मेमू शेड के आगे होने वाले वां¨शग पिट के विस्तार की जानकारी दी। साथ ही सं¨टग लाइन के विस्तार को दिखाया। एडीआरएम ने मेमू शेड के अन्य गतिविधि की जानकारी लेने के बाद एआरटी वैन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दानापुर के ऑरपेशन एईओ तापस दास, धनश्याम ¨सह, भरत भूषण, ए ठाकुर, र¨नग रूम इंचार्ज आरके झा, एस ¨सह, संजय कुमार सहित कई रेलवे पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।