Move to Jagran APP

दिल्ली व पटना के कार्यों का मिल रहा लाभ : वशिष्ट

स्थानीय जदयू कार्यालय में सोमवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ट नारायण सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की उपलब्धियों के कारण इस चुनाव में जनता का साथ मिल रहा है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Apr 2019 11:05 PM (IST)Updated: Tue, 30 Apr 2019 06:29 AM (IST)
दिल्ली व पटना के कार्यों का मिल रहा लाभ : वशिष्ट
दिल्ली व पटना के कार्यों का मिल रहा लाभ : वशिष्ट

फोटो-13

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, जहानाबाद : स्थानीय जदयू कार्यालय में सोमवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ट नारायण सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की उपलब्धियों के कारण इस चुनाव में जनता का साथ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य की बागडोर संभाले थे तो यहां की स्थिति काफी भयावह थी। सभी व्यवस्था बदहाल था। पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री प्रो रामजतन सिन्हा ने कहा कि जनता विकास देख रही है। अभी भी लोगों को पुराने दिनों की याद है। विकास की रफ्तार को और अधिक गति प्रदान करने के उद्?देश्य से इस बार लोग मतदान करेंगे। उन्होंने दावा किया कि सभी सीटों पर एनडीए प्रत्याशी की जीत होगी।इसके पूर्व शहर के एक होटल में एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर विधान पार्षद रणवीर नंदन, चंदन कुमार सिंह, प्रत्याशी चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, विधान पार्षद कृष्ण कुमार, भाजपा के जिलाध्यक्ष पूनम सिन्हा तथा जदयू के जिलाध्यक्ष राजीव नयन उर्फ राजू सिंह तथा जयप्रकाश नारायण चंद्रवंशी, सुनिता कुमारी, वैजनाथ शर्मा, संजय सिंह आदि लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.