नल जल योजना को ले भूमि पूजन
जहानाबाद। प्रखंड क्षेत्र के मनियावां पंचायत के जोलह बिगहा के वार्ड संख्या-15 में शुक्रवार को मुख्यमं
जहानाबाद। प्रखंड क्षेत्र के मनियावां पंचायत के जोलह बिगहा के वार्ड संख्या-15 में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत संचालित नल योजना के लिए भूमि पूजन किया गया। जिला परिषद के उपाध्यक्ष रामबाबू पासवान, जिला पार्षद आदित्य कुमार तथा वार्ड सदस्य संघ के जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार रंजन ने नारियल फोड़कर कार्य आरंभ किया। इस मौके पर वार्ड के बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इस मौके पर वार्ड सदस्य तारा देवी तथा सचिव अमरेश प्रसाद ने कहा कि विकास कार्यों के कार्यान्वयन में जन मानस का सहयोग जरूरी है। वार्ड सदस्यों ने कहा कि जन समुदाय के लिए ही विकास कार्यों का कार्यान्वयन किया जाता है। वार्ड संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार रंजन ने कहा कि वार्ड पार्षद पूरे पारदर्शिता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। इस मौके पर विकास मित्र मिथिलेश कुमार,अजीत कुमार,विनोद कुमार, अभिमन्यू जी तथा रंजीत प्रसाद के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।