जहानाबाद : जिलाधिकारी नवीन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक दीपक रंजन ने संयुक्त रूप से मंगलवार की देर रात तक नगर परिषद, काको, घोसी, मखदुमपुर प्रखंडों का निरीक्षण किया। नगर परिषद क्षेत्र में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वाली दवा दुकान व ट्रांसपोर्ट सर्विस को सील करा दिया। श्री राम मिष्ठान भंडार में कोविड नियमों का पालन नहीं करने के कारण कार्यपालक पदाधिकारी को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पांच ऑटो को ओवरलोडिग के आरोप में जब्त किया गया।
डीएम ने अंचलाधिकारी व थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि वृहद स्तर पर मास्क चेकिग करें। शारीरिक दूरी का अनुपालन कराना सुनिश्चित कराएं। इसके साथ ही सभी दुकानदारों को निश्चित रूप से अपनी दुकान के मुख्य द्वार पर सैनिटाइजर रखना, ग्राहकों के हाथों को सैनिटाइज करने के पश्चात ही सामग्री उपलब्ध कराने को कहा। दुकानों को संध्या बजे तक बंद कराने तथा रात्रि नौ बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू का पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक ने सभी सीओ व थानेदारों को स्पष्ट किया की कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने वाले या अनावश्यक घूमने वाले लोगों तथा जिला प्रशासन द्वारा निकाले गए नियमों व आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगें।
अरवल में छह बजते ही सड़कों पर सन्नाटा
संवाद सहयोगी, किजर, अरवल : कोरोना के प्रकोप से बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार छह बजते ही बाजार की सड़कों से लेकर गांव की गलियों तक सन्नाटा छा जा रहा है। लोग चार बजते ही अपने घरों से साग सब्जी व रोजमर्रा की सामानों की खरीदारी के लिए घर से बाहर निकल रहे हैं। बिना देर किए अपनी जरूरत के सामान की खरीदारी कर घर वापस आ रहे हैं। वहीं दुकानें भी नियमित समय के अनुसार बंद हो जा रही है। सड़कों पर केवल आने जाने वाली छोटी बड़ी वाहने ही दिख रही है। हालांकि कुछ दुकानदार व लोगों पर इस गाइडलाइन का कोई असर नहीं पड़ रहा है। पुलिस प्रशासन की गाड़ी की जब तक सायरन नहीं बजती है, तब तक वह अपनी दुकान पसारे रहते हैं।
जहानाबाद में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे
पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से जुड़ी प्रमुख जानकारियों और आंकड़ों के लिए क्लिक करें।
डाउनलोड करें हमारी नई एप और पायें
अपने शहर से जुड़ी हर जरुरी खबर!