Move to Jagran APP

आम आवाम की सुरक्षा पुलिस कर्मियों की जिम्मेदारी : एसपी

जहानाबाद। विधि-व्यवस्था को हर हाल में बनाए रखना पुलिस पदाधिकारियों का प्रथम कर्तव्य होता है। कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा। जो पुलिस पदाधिकारी अपने कार्य में सजग दिखेंगे उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा। उक्त बातें पुलिस अधीक्षक दीपक रंजन ने रात्रि में शहर में गश्ती दल का निरीक्षण के क्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि जब तक गश्ती तेज नहीं होगा अपराध पर नकेल लगाना मुश्किल है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Mar 2021 12:00 AM (IST)Updated: Sat, 13 Mar 2021 12:00 AM (IST)
आम आवाम की सुरक्षा पुलिस कर्मियों की जिम्मेदारी : एसपी
आम आवाम की सुरक्षा पुलिस कर्मियों की जिम्मेदारी : एसपी

जहानाबाद। विधि-व्यवस्था को हर हाल में बनाए रखना पुलिस पदाधिकारियों का प्रथम कर्तव्य होता है। कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा। जो पुलिस पदाधिकारी अपने कार्य में सजग दिखेंगे उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा। उक्त बातें पुलिस अधीक्षक दीपक रंजन ने रात्रि में शहर में गश्ती दल का निरीक्षण के क्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि जब तक गश्ती तेज नहीं होगा अपराध पर नकेल लगाना मुश्किल है।

loksabha election banner

पुलिस के सजग होते ही अवांछित तत्व के लोग जेल के अंदर होंगे। उन्होंने कहा कि निरीक्षण में मलहचक मोड़ पर ड्यूटी में तैनात कि गए पुअनि विरेन्द्र चौधरी गायब पाए गए हैं। उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। गश्ती के दौरान ड्यूटी पर तैनात सिपाही शशिकांत दूबे को एसपी ने धन्यवाद भी दिया। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों से सजगता से काम करने का निर्देश देते हुए कहा कि समय रहते अपने कार्य में सुधार लाएं वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहे। आम आवाम की सुरक्षा जिम्मेदारी पुलिस कर्मियों पर ही होती है। यदि सुरक्षा देने वाले ही गायब रहेंगे तो अपराधी कांड को अंजाम देकर फरार हो सकते हैं। एसपी ने आम आवाम से अपराधियों के बारे में जानकारी देने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस आपके सेवा के लिए हमेशा तत्पर है। आपलोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस जागती रहेगी। आप पुलिस को अपना घर का सदस्य समझ अवांछित तत्व की जानकारी दें। आम आवाम लोग सजग रहेंगे तो अपराधी प्रवृति के लोग मोहल्ले में प्रवेश करने के पहले सोचने को मजबूर हो जाएंगे। निर्देश का पालन हर हाल में हो।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.