Move to Jagran APP

विद्यालय आगजनी मामले में 24 घंटे बाद भी केस दर्ज नहीं

जहानाबाद शहर स्थित आदर्श मध्य विद्यालय ऊंटा में शुक्रवार की रात असामाजिक तत्वों ने आगजनी क

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 11:39 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 11:39 PM (IST)
विद्यालय आगजनी मामले में 24 घंटे बाद भी केस दर्ज नहीं
विद्यालय आगजनी मामले में 24 घंटे बाद भी केस दर्ज नहीं

जहानाबाद: शहर स्थित आदर्श मध्य विद्यालय ऊंटा में शुक्रवार की रात असामाजिक तत्वों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया था। आगजनी में कार्यालय के सभी जरूरी कागजात जलकर राख हो गए थे। घटना को लेकर प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार द्वारा नगर थाने में लिखित शिकायत दी गई थी। लेकिन 24 घंटे बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि नगर थानाध्यक्ष के स्थानांतरण का हवाला देकर केस दर्ज करने में विलंब किया जा रहा है।

loksabha election banner

शहर के बीचों-बीच अवस्थित यह विद्यालय हमेशा से असामाजिक तत्वों के निशाने पर रहा है। पिछले ही साल भी विद्यालय के पांच कमरे से पंखे खोल लिए गए थे। असामाजिक तत्वों द्वारा आए दिन विद्यालय परिसर और कमरे में गंदगी फेंक दिया जाता है। जबकि नाका नबंर एक और विद्यालय की चहारदीवारी की दीवार एक दूसरे से सटी है। नाका में रहने वाले पुलिसकर्मी शौचालय के अभाव में विद्यालय के शौचालय का ही उपयोग करते हैं। इसके बावजूद यह असामाजिक तत्वों के निशाने पर है। कई बार असामाजिक तत्व के लोग परेशान करने के उद्देश्य से विद्यालय के ताले तथा दरवाजे पर कूड.ा तक लगा देते हैं। प्रधानाध्यापक ने बताया कि पास में पुलिस नाका रहने के कारण विद्यालय सुरक्षित रहना चाहिए था, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं है।

काफी उत्कृष्ट रहा है विद्यालय का पठन-पाठन

शिक्षा के क्षेत्र में आदर्श मध्य विद्यालय ऊंटा लगातार प्रगति कर रहा है। पिछले वर्ष पांच सितंबर को पटना में इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार को राज्यस्तरीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। विद्यालय में पठन-पाठन का कार्य भी काफी उत्कृष्ट रहा है। लेकिन असामाजिक तत्वों के द्वारा बार-बार पठन-पाठन में खलल डालने का प्रयास किया जा रहा है। प्रधानाध्यापक ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में असामाजिक तत्वों की हरकत बर्दाश्त योग्य नहीं है। पुलिस महकमे को भी इस दिशा में सख्त कदम उठाते हुए दोषियों को चिन्हित कर कार्रवाई करनी चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.