अंधेरे में डूबा रहता है प्रोफेसर कालोनी, जलजमाव बना नासूर
शहर के वार्ड संख्या 11 स्थित प्रोफेसर कॉलोनी में एक भी सरकारी विद्यालय नहीं है। लिहाजा बचों को निजी विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाना पड़ता है।
जागरण संवाददाता, जहानाबाद:
शहर के वार्ड संख्या 11 स्थित प्रोफेसर कॉलोनी में एक भी सरकारी विद्यालय नहीं है। लिहाजा, बच्चों को निजी विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाना पड़ता है। यहां कई गरीब तबके के लोग भी रहते हैं। वे लोग निजी विद्यालय के महंगे शुल्क देने में सक्षम नहीं हैं ऐसे में सरकारी विद्यालय के लिए उन्हें अपने बच्चों को दूसरे वार्ड में नामांकन कराना पड़ता है। यहां दो आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित हैं लेकिन किसी का अपना भवन नहीं है। इस वार्ड में साफ-सफाई की स्थिति शहर के अन्य इलाकों से बेहतर है लेकिन ड्रेनेज सिस्टम की बदहाली की समस्या यहां भी कायम है। अलगाना नाले में इस वार्ड की नालियां गिरती हैं। लेकिन कई जगहों पर नाला जाम रहने के कारण बारिश होने पर जलजमाव की स्थिति कायम हो जाती है। शहर के इस छोटे से वार्ड में रात में कई गलियों में अंधेरा कायम रहता है। इस वार्ड की गलियों में कुल 70 लाइट लगाई गई थी, जिसमें 15 खराब हैं। शिकायत के बावजूद भी खराब लाइटों की मरम्मत नहीं हो सकी है। इस कारण मोहल्ले वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस वार्ड में प्रोफेसर कॉलोनी के साथ साथ खेतान लेन और शास्त्री नगर का आधा हिस्सा आता है। जगह-जगह नाले के ढक्कन टूटे रहने के कारण हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। कई लोग टूटे हुए ढक्कन के कारण नाले में गिरकर जख्मी भी चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद भी इसे ठीक करने की जहमत नहीं उठाई जा रही है। बरसात के दिनों में जब सड़क पर जलजमाव हो जाता है तब टूटे हुए नाली के ढक्कन दिखाई भी नहीं पड़ते हैं। जिसके कारण हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। वार्ड एक नजर में
आबादी- दो हजार
मतदाता- 1300
सरकारी विद्यालय-00
आंगनबाड़ी केंद्र-02 चौहद्दी
उत्तर-ऊंटा हनुमान मंदिर
दक्षिण- वार्ड 12
पूरब- निचली रोड
पश्चिम- एनएच 83 क्या कहते हैं वार्ड पार्षद इस वार्ड में लगातार विकास के कार्य होते रहे हैं। कुछ लाइट खराब है जिसे लेकर शिकायत कर चुके हैं। अलगाना नाला जाम रहने के कारण बारिश होने पर यहां जलजमाव कायम हो जाता है। मेरे स्तर से सभी समस्याओं के निदान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सुनें वार्ड के लोगों की स्ट्रीट लाइट खराब रहने से शाम होते ही मेरे गली में अंधेरा छा जाता है। यह काफी दिन खराब है लेकिन अभी तक बनाया नहीं गया।
विवेकानंद सिंह बारिश होने पर गली में जलजमाव की स्थिति कायम हो जाती है। अलगना नाले की उड़ाही में भारी भरकम पैसे खर्च हुए फिर भी पानी की निकास नहीं हो रही है। इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।
राजू केसरी यहां सरकारी विद्यालय नहीं होना एक बड़ी समस्या है। कम से कम मोहल्ले में एक प्राथमिक विद्यालय जरूर होना चाहिए। इस पर जिला प्रशासन को पहल करनी चाहिए।
पप्पू कुमार केसरी नाले के ढक्कन टूटे रहने के कारण हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इस कारण मच्छर पनप रहे हैं। इस समस्या का निदान नहीं हो रहा है।
राजीव रंजन