सूर्य भगवान की प्राण प्रतिष्ठा को ले कलश यात्रा
जहानाबाद। प्रखंड क्षेत्र के झुनाठी गांव में मंगलवार को महायज्ञ एवं सूर्य भगवान की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा का आयोजन किया गया।
जहानाबाद। प्रखंड क्षेत्र के झुनाठी गांव में मंगलवार को महायज्ञ एवं सूर्य भगवान की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा का नेतृत्व कतरासीन के मठाधीश स्वामी रामप्रपन्नाचार्य जी महाराज जी कर रहे थे। इस कलश यात्रा में 1005 श्रद्धालु माथे पर कलश लेकर ¨कजर स्थित पुनपुन घाट से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल संकल्प कराकर कलश यात्रा का शुभारंभ किया। कलश यात्रा में रंग-बिरंगे परिधानों में महिला-पुरुष व बच्चे शामिल थे। सभी लोग जय श्रीराम ,जय हनुमान,जय सूर्यदेव, जय महादेव का उदघोष कर रहे थे। उनलोगों के इस उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। यज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि लगातार सात दिनों तक स्वामी रामप्रपन्नाचार्य जी महाराज भागवत कथा का वाचन करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी 19 जनवरी को भगवान भाष्कर की प्राण प्रतिष्ठा एवं 21 को कथा समापन के उपरांत रात्रि में भव्य जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष ने कहा कि कार्यक्रम के उपरांत दोपहर से भंडारा के साथ ही प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस मौके पर राकेश शर्मा, रामविनय कुमार, गोपाल शर्मा, नीरज कुमार एवं पुन्नी शर्मा आदि लोग विशेष सक्रिय दिख रहे थे।