लचर विद्युत आपूर्ति की लचर व्यवस्था में हो सुधार
जहानाबाद। इन दिनों विद्युत विभाग की लचर व्यवस्था के कारण शहरवासियों को काफी परेशानी हो
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 06:36 PM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 06:36 PM (IST)
जहानाबाद। इन दिनों विद्युत विभाग की लचर व्यवस्था के कारण शहरवासियों को काफी परेशानी हो रही है। कई बार आग्रह किए जाने के बाद भी सुधार की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। एक ओर जहां जर्जर तार के कारण दुर्घटना होती रहती है वहीं नियमित विद्युत आपूर्ति भी नहीं हो पाती है। जिला ड्रग्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अर¨वद कुमार ने कहा कि दशकों पहले जो विद्युत के तार लगाए गए हैं उसकी हालत काफी जर्जर हो गई है। कई जगहों पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग के अधिकारियों को चाहिए कि जर्जर तार को बदलें ताकि शहरवासियों को दुर्घटना से निजात मिल सके।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें