अपने-अपने घर के समीप एक-एक पौधा लगा, पृथ्वी दिवस को बनाएं यादगार : डीएम
जहानाबाद। पृथ्वी संरक्षण एवं पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पृथ्वी दिवस का आयोजन किया जा रहा है। यह दिन संपूर्णत पृथ्वी को समर्पित करना है। इसका आयोजन 2011 से लगातार किया जा रहा है। जिलाधिकारी नवीन कुमार ने विभिन्न विभागों द्वारा वृहत पैमाने पर पौधारोपण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जहानाबाद। पृथ्वी संरक्षण एवं पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पृथ्वी दिवस का आयोजन किया जा रहा है। यह दिन संपूर्णत: पृथ्वी को समर्पित करना है। इसका आयोजन 2011 से लगातार किया जा रहा है। जिलाधिकारी नवीन कुमार ने विभिन्न विभागों द्वारा वृहत पैमाने पर पौधारोपण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने युवाओं, महिलाओं, बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों सहित आमजनों से अपने-अपने घरों के आस-पास अथवा कहीं नजदीकी स्थान पर कोरोना वायरस संक्रमण को ध्यान में रखते हुए शारीरिक दूरी का पालन करते हुए कम-से-कम एक पौधा लगाने की अपील की। इसके साथ ही लगाए गए पौधे को निरंतर सेवा करते रहें, जिससे हमारा पर्यावरण भी संरक्षित रहेगा तथा वातावरण भी शुद्ध रहेगा।
सरकार की कल्याणकारी कार्यक्रम के तहत पूरे प्रदेश में जल-जीवन-हरियाली अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने पर्यावरण की रक्षा, जल संरक्षण एवं पौधारोपण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि यदि हम अपनी आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित, खुशहाल एवं संपन्न देखना चाहते है तो उसके लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि हम उन्हें एक जीने योग्य वातारण उपलब्ध कराएं
यह तभी संभव है जब हम अभी से पर्यावरण के प्रति सजग बनें तथा इसकी सुरक्षा का दृढ़संकल्प ले।
इस कार्य में आप सभी का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने बताया कि बिना पौधे के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। हमें समय रहते ही पृथ्वी के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनना होगा।