मॉनिट¨रग करने पर वार्ड पार्षद लगाते कमीशनखोरी का आरोप
जहानाबाद। मखदुमपुर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष अजय ¨सह यादव की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक आयोजित
जहानाबाद। मखदुमपुर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष अजय ¨सह यादव की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर मुखिया तथा वार्ड समन्वय समिति के ¨बदुओं का उल्लंघन एवं अन्य समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। मौजूद लोगों ने कहा कि मुखिया द्वारा सही कार्य कराने को कहा जाता है तो वे लोग झूठा आरोप लगाने लगते हैं। कार्य की मॉनीट¨रग की जिम्मेदारी मुखिया को दी गई है। ऐसे में गलत कार्यों पर अपनी बात रखना भी जरूरी है। लेकिन वार्ड सदस्यों द्वारा इस विषय को दूसरे रूप में लिया जाता है। वे लोग मुखिया पर ही कमीशनखोरी का आरोप लगाने लगते हैं। बैठक में मौजूद वार्ड संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश ने वार्ड संघ की ओर से सामंजस्य स्थापित कर कार्य करने की बात कही। इस मौके पर मकरपुर के मुखिया मनीष कुमार, जमनगंज के मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि संजय चंद्रवंशी, मुखिया रामानंद मांझी, राजेश प्रसाद, हरेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, रंजीत शर्मा, सुरेंद्र प्रसाद तथा पूर्व मुखिया अवधेश शर्मा समेत कई लोग मौजूद थे।