किसी भी हालत में बख्शे नहीं जायेंगे अपराधी: सुरेन्द्र
अरवल। पूर्व मंत्री सह बेलागंज के विधायक डा. सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि अपराधी किसी भी स
अरवल। पूर्व मंत्री सह बेलागंज के विधायक डा. सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि अपराधी किसी भी सूरत में नहीं बख्शे जायेंगे। सूबे में कानून का राज कायम रहेगा।
विधायक डा यादव प्रखंड क्षेत्र के बड़हिया गांव में गोवर्द्धन भगवान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। जिसका पर्दाफाश होगा। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से भगवान श्री कृष्ण के बनाये मार्गो का अनुशरण करने की नसीहत देते हुये पर्यावरण की रक्षा करने की बात कही।
समारोह में स्थानीय विधायक सत्यदेव सिंह कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार सुशासन के प्रतीक हैं। उनके रहते गरीब की हकमारी नहीं हो सकती। यह राज्य विकास के नये आयाम को छूएगा।
इस अवसर पर अरवल के विधायक रविन्द्र सिंह तथा मखदुमपुर के विधायक सुबेदार दास ने महागठबंधन की सरकार से गरीब दलित अकलियतों और पिछड़ों की सरकार बताते हुये कहा कि सभी का विकास होगा। इस दौरान दंगल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न अखाड़ों के पहलवानों ने जोर आजमाइश की।
बेलागंज के बजरंग अखाड़ा के पहलवान अशोक पहलवान ने सभी पहलवानों को पछाड़ते हुये प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसे मेडल कप व नगद पुरस्कार से नवाजा गया।
उल्लेखनीय हो कि उक्त गांव के पूर्व सैनिक यतन यादव ने गांव मे गोवर्द्धन भगवान की मूर्ति की स्थापना का संकल्प लिया था। मंगलवार को मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा था। इस अवसर पर पूर्व विधायक मुन्नी लाल यादव, पूर्व जिप अध्यक्ष सुभाषचंद्र यादव, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह यादव, रामदीप यादव विरेन्द्र चंद्रवंशी, सुनिल यादव आदि ने भी अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के वरिष्ठ नेता कमलेश यादव ने की।