आम सभा में भावी योजनाओं पर चर्चा
जहानाबाद। कनौदी ठाकुरवाड़ी परिसर में गुरुवार को नारी शक्ति महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति के वार्
By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jun 2018 06:57 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jun 2018 06:57 PM (IST)
जहानाबाद। कनौदी ठाकुरवाड़ी परिसर में गुरुवार को नारी शक्ति महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति के वार्षिक आम सभा आयोजित की गई। जीविका तथा महिला विकास निगम द्वारा संपोषित आमसभा का उद्घाटन फाउंडेशन के अध्यक्ष गायत्री देवी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक तथा जिला वित प्रबंधक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर वितीय वर्ष 2017-18 आय-व्यय का ब्यौरा मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी भोला प्रसाद के द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस दौरान भावी कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा की गई। इस सभा में दो सौ समूह के प्रतिनिधि मौजूद थे। इस मौके पर संतोष कुमार, रूक्मणी देवी,सुषमा कुमारी, लक्ष्मी रानी, वसंती देवी, समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें