कतार की सफलता को ले ग्रामीणों के साथ बैठक
रालोसपा द्वारा 30 जनवरी को आयोजित शिक्षा सुधार मानव कतार की सफलता एवं सदस्यता अभियान के लिये प्रदे
रालोसपा द्वारा 30 जनवरी को आयोजित शिक्षा सुधार मानव कतार की सफलता एवं सदस्यता अभियान के लिये प्रदेश महासचिव पप्पू वर्मा ने रविवार को प्रखंड क्षेत्र के दुर्गुण बिगहा में ग्रामीणों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि 30 जनवरी को आयोजित होने वाली शिक्षा सुधार मानव कतार ऐतिहासिक होगी। इस मानव कतार में जिले के प्रत्येक विद्यालय के पास लगाई जाएगी। इस कार्यक्रम से स्कूली बच्चे एवं शिक्षक को दूर रखा जाएगा। सदस्यता अभियान के पश्चात उन्होंने बताया कि यह कतार मुख्य रूप से शिक्षा में सुधार के लिये रखा गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में मध्यान भोजन की जिम्मेवारी किसी एनजीओ को दिया जाय या तो बंद कर दिया जाय। क्योंकि मध्यान भोजन विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा बनवाये जाने के कारण शिक्षा पर बुरा असर पड़ रहा है। बैठक में सत्येन्द्र कुमार, रविन्द्र पंडित,राजदेव सिह एवं अरुण कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।