जाम से जूझ रहा काको का मुख्य बाजार
प्रखंड मुख्यालय का मुख्य बाजार इन दिनों जाम की समस्या से हर रोज दो-चार हो रहा है।
काको, जहानाबाद : प्रखंड मुख्यालय का मुख्य बाजार इन दिनों जाम की समस्या से हर रोज दो-चार हो रहा है। हालांकि ऐसा नहीं है कि सड़कें कम चौड़ी होने के कारण जाम की समस्या उत्पन्न होती है। बल्कि इस समस्या का मुख्य कारण सड़कों किनारे पर लगने वाली अस्थायी दुकानें और बेतरतीब पार्क किये वाहन हैं। इन वाहनों व दुकानों के कारण दिनभर लोगों को आवाजाही में परेशानी होती है। लोगों को गंतव्य तक जाने के लिए घरो से पहले निकलना पड़ता है।
बा•ार के कई हिस्सों पर टेंपो चालकों ने अवैध रूप से स्टैंड बना दिया गया है। सब्•ाी विक्रेताओं के सड़क के दोनों ओर खोमचा लगाने से ग्राहकों की भीड़ जुटती है फिर अच्छी खासी चौड़ी सड़क इतनी संकीर्ण हो जाती है। बस के बा•ार में घुसने के बाद काफी समय तक जाम की स्थिति बन जाती है। बताते चलें के प्रखंड मुख्यालय में ही मंडल कारा भी स्थित है। जहां से हर रो•ा पेशी के लिए ़कैदियों को कोर्ट ले जाया जाता है कभी-कभी ़कैदी वाहन भी बा•ार के जाम में फंसते हैं। आसपास के कई गांव के मुख्य बा•ार होने के कारण रो•ामर्रा की खरीदारी के लिए हर रो•ा बड़ी संख्या में ग्रामीण आते हैं। एनएच होने के कारण बड़ी संख्या में बड़े वाहन भी यहां से गु•ारते हैं किन्तु बा•ार के अतिक्रमण के कारण जाम में फंस कर लोगों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ता है। कई बार तो एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती हैं। इससे मरीजों को भी समय पर अस्पताल पहुंचने में दिक्कत होती है।