Move to Jagran APP

उज्ज्वला से दूरी, माथे चढ़ी लकड़ी की गठरी

जहानाबाद। गांव की महिलाओं को रसोई में गैस की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Mar 2021 11:47 PM (IST)Updated: Tue, 09 Mar 2021 11:47 PM (IST)
उज्ज्वला से दूरी, माथे चढ़ी लकड़ी की गठरी
उज्ज्वला से दूरी, माथे चढ़ी लकड़ी की गठरी

जहानाबाद। गांव की महिलाओं को रसोई में गैस की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। लकड़ी व गोयठे का झंझट समाप्त हो गया था। लेकिन इधर कुछ दिनों से रसोई गैस की कीमतों में आई वृद्धि ने उज्वला की रोशनी को मंद कर दिया है। गरीब परिवार के लोगों को अपनी रसोई में गैस की सुविधा उपलब्ध रखना इस महंगाई के कारण संभव नहीं हो पा रहा है। परिणामस्वरूप लोग फिर पुरानी व्यवस्था की ओर लौटने लगे हैं। मंगलवार को कुछ महिलाएं माथे पर लकड़ी की गठरी लेकर जा रही थी। पूछने पर मई निवासी सितामनी देवी ने बताया कि गैस से कहीं सस्ता लकड़ी पर खाना बनाना है। यह स्थिति तो महज एक बानगी है, ऐसे कई परिवार हैं जो बढ़ती महंगाई के कारण परंपरागत चूल्हे को पुन: अपनाने को विवश हो रहे हैं। गरीब परिवार के लोग जनधन खाता से जुड़े थे। उज्वला योजना के तहत उनलोगों को गैस का कनेक्शन भी दिया गया था। गैस की खरीदारी करने पर सब्सिडी के पैसे भी खाते में जाते थे। लेकिन अब गैस की कीमत हजार के पास पहुंच गई है। गरीब परिवार के लोगों को गैस के उठाव करने के लिए घर में यह रकम सहेज कर रखना हर समय संभव नहीं रहता है। जिसके कारण वे लोग गैस का उठाव नहीं कर पा रहे हैं। बढ़ती महंगाई ने महिलाओं के स्वास्थ्य को धुआंरहीत चूल्हे के बदौलत बेहतर करने की कवायद को भी आघात पहुंचा रहा है।

loksabha election banner

जागरण संवाददाता ,जहानाबाद

कार्यपालक सहायक सेवा संघ के तत्वाधान में आठ सूत्री मांगो के समर्थन में सांकेतिक हड़ताल मंगलवार को दूसरे भी जारी रहा। सांकेतिक हड़ताल में शामिल लोगों ने समहरणालय के समीप अपने मांगो के समर्थन में धरना भी दिया।इस मौके पर लोगों ने कहा कि हड़ताल के कारण कई महत्वपूर्ण कार्य योजनाएं बाधित हो रही है।आयुष्मान कार्ड, लोक सेवा अधिकार, लोक शिकायत निवारण, बिजली, आपूर्ति, नगर परिषद, प्रखंड कार्यालय से लेकर पंचायत स्तर पर कार्य प्रभावित है।लेकिन इसके बाबजूद भी हमलोगों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है।उनलोगों ने कहा कि

सरकार कार्यपालक सहायको की सेवा कंपनी एजेंसी के हाथों में बेचना चाहती है,जबकि हमलोग नियमित करने की मांग कर रहे हैं।लोगों ने कहा कि यदि इस सांकेतिक हड़ताल के उपरांत सरकार के द्वरा मांग पूर्ति नहीं की जाती है तो हमलोग बाध्य होकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष अरविन्द्र कुमार, सचिव अभिषेक कुमार, मिडिया प्रभारी रविश रंजन सोलन, जफर, महेश,पुजा कुमारी, कुमार, नितेश कुमार ,अभिषेक कुमार, राजीव कुमार, अजित, आकाश, श्लोक, अनशुमांन ,सुबोध कुमार, ,विषणु कुमार , ममता कुमारी समेत अन्य लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.