शहर से छंटेगा अंधेरा, हाई मास्ट लाइट दुरूस्त
जहानाबाद मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिलाधिकारी नवीन कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से जनप्रतिनिधियों के साथ वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए चल रहे कार्य की जानकारी दी।
जहानाबाद : शहर के हृदयस्थली माने जाने वाले अरवल मोड़ के समीप लगे हाईमास्ट लाईट लंबे समय से खराब था। जिसके कारण शाम ढलते ही यहां कुप अंधेरा छा जाता था। जबकि इस जगह पर सब्जी की दुकानों के साथ-साथ लोगों का विशेष आना जाना होता है। अरवल की ओर जाने वाली सड़क तथा पटना-गया मुख्य मार्ग के प्रमुख चौराहा होने के कारण यहां पुलिस की गश्ती भी हमेशा रहती है। ऐसे में हाईमास्ट लाईट के खराब रहने से गश्ती में तैनात पुलिस कर्मियों को भी परेशानी होती थी। गुरुवार को नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार की देखरेख में इसकी मरम्मति कराई गई। इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि इसकी मरम्मति को लेकर हमलोग काफी प्रयासरत थे। लेकिन कुछ सामानों के नहीं मिलने के कारण मरम्मति का कार्य नहीं कराया जा रहा था। अब यह चौराहा रात्रि में भी जगमग रहेगा। इस दौरान अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।