इफ्को ने जहानाबाद में पांच सौ टन डीएपी उपलब्ध कराई
जहानाबाद। कई सप्ताह से खाद की किल्लत झेल रहे जिले के किसानों के लिए गुरुवार का दिन राहत भरा रहा। इफको कंपनी का डीएपी खाद गोदाम में उपलब्ध हो गया है। गोदाम से खाद को पैक्स व्यापार मंडल के माध्यम से किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा।
जहानाबाद। कई सप्ताह से खाद की किल्लत झेल रहे जिले के किसानों के लिए गुरुवार का दिन राहत भरा रहा। इफको कंपनी का डीएपी खाद गोदाम में उपलब्ध हो गया है। गोदाम से खाद को पैक्स, व्यापार मंडल के माध्यम से किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि किसानों को इफको गोदाम से भी खाद दिया जाएगा। किसानों का कृषि कार्य शुरु हो चुका है। मगर जिले में डीएपी खाद की अनुपलब्धता उन्हें परेशानी में डाल दिया था। खाद के लिए किसान इधर-उधर भटक रहे थे। इसी बीच गुरुवार को जिले को पांच सौ टन खाद उपलब्ध कराया गया है। अब इसे निश्चित स्थानों पर भेजा जाएगा। जहां से किसान खाद प्राप्त कर सकेंगे।
जिले में खाद उपलब्ध होने की जानकारी देते हुए कृषि पदाधिकारी सुनिल कुमार ने बताया कि खाद के लिए किसानों को मायूस नहीं होना पड़ेगा। उन्हें आवश्यकता अनुसार खाद उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि किसान अच्छी तरीके से खेती कर सकें। उन्होंने बताया कि पांच सौ टन इफको कंपनी का खाद आ गया है। उन्होंने कहा कि खाद का रैक गया में लगा था। गया से वाहन के माध्यम से स्थानीय इफको के गोदाम में पहुंच गया है। मशीन में इंट्री के उपरांत किसानों के बीच वितरित किया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि खाद के लिए आपाधापी करने की जरुरत है। पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध हो गया है। उन्होंने किसानों से यूरिया के मिश्रण से बुआई करने की अपील की।
बतातें चलें कि खाद की समस्या को लेकर किसान परेशान थे। डीएपी के अभाव में किसान यूरिया से काम चला रहे थे। दैनिक जागरण ने खाद की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। किसानों की समस्या के उकेरने उपरांत जिले को खाद उपलब्ध हुआ।