Move to Jagran APP

पैर दबाने से इन्कार किया तो पत्नी को छुरा मार किया जख्मी

जहानाबाद। भेलावर ओपी क्षेत्र के धरमपुर गांव में एक सनकी पति ने पैर दबाने से इन्कार करने पर पत्नी को छुरा मार बुरी तरह जख्मी कर दिया। जख्मी महिला आरती कुमारी बताई जाती है। आसपास के लोगों द्वारा उसे इलाज के लिए स्थानीय सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी मिलते ही पुलिस भी वहां पहुंच गई। इस बीच विधायक कुमार कृष्णमोहन उर्फ सुदय यादव भी सदर अस्पताल पहुंचे तथा जख्मी महिला से घटना के बारे में जानकारी हासिल की।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 12:14 AM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 12:14 AM (IST)
पैर दबाने से इन्कार किया तो पत्नी को छुरा मार किया जख्मी
पैर दबाने से इन्कार किया तो पत्नी को छुरा मार किया जख्मी

जहानाबाद। भेलावर ओपी क्षेत्र के धरमपुर गांव में एक सनकी पति ने पैर दबाने से इन्कार करने पर पत्नी को छुरा मार बुरी तरह जख्मी कर दिया। जख्मी महिला आरती कुमारी बताई जाती है। आसपास के लोगों द्वारा उसे इलाज के लिए स्थानीय सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी मिलते ही पुलिस भी वहां पहुंच गई। इस बीच विधायक कुमार कृष्णमोहन उर्फ सुदय यादव भी सदर अस्पताल पहुंचे तथा जख्मी महिला से घटना के बारे में जानकारी हासिल की। पुलिस द्वारा जानकारी दिए जाने के उपरांत उसके मायके के लोग भी मखदुमपुर थाना क्षेत्र के टेहटा ओपी के कुमरडीह के रहने वाले लोग अस्पताल पहुंच गए हैं। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनु़सार आरती का पति धरमवीर खेतीबारी का काम करता है। पिछले ही साल उसकी शादी हुई थी। बताया जाता है कि उसने अपनी पत्नी को पैर दबाने के लिए कहा लेकिन वह पैर दबाने से इंकार कर दी। इस बात को लेकर दोनो के बीच विवाद हो गया। परिणामस्वरूप उसने छुरा से उसके गर्दन पर वार कर दिया। विषपान कर की खुदकुशी

loksabha election banner

थाना क्षेत्र के नगवां गांव के बधार में शनिवार की अहले सुबह एक अधेड़ के शव मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी जानकारी ग्रामीणों द्वारा थाने को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह दल बल के साथ वहां पहुंचे। कुछ देर के बाद ही शव की शिनाख्त घटकन निवासी महेंद्र महतो के पुत्र राकेश कुमार उर्फ महादेव 50 वर्ष के रूप में हो गई। शव के पास से जहरीली कीटनाशक सल्फास की गोली, पानी की बोतल भी बरामद की गई है। ऐसा प्रतीत होता है कि उसने विषपान कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.