कोरोना से बचाव कार्य में पारदर्शिता नहीं
जहानाबाद मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिलाधिकारी नवीन कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से जनप्रतिनिधियों के साथ वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए चल रहे कार्य की जानकारी दी।
जहानाबाद : राजद विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव ने जिलाधिकारी नवीन कुमार को वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से जन समस्याओं को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जिले में लगे लॉकडाउन के कारण व्यवसायिक के अलावा दिहाड़ी करने वाले लोगों के समक्ष काफी समस्या उत्पन्न हो रही है। कपडा व्यवसायियों को करोड़ों का क्षति हो रहा है। लगातार प्रतिष्ठान बंद रहने के कारण चूहे कपड़े को कूतर रहा है। विधायक ने कहा कि लोगों को रोजगार देने के लिए एक तरह सरकार और प्रशासन बात कर रही है और दुसरे तरफ इनके द्वारा रोजगार छिना जा रहा है। दुकान में काम करने वाले श्रमिक बेरोजगार हो चुके हैं। उनके घर का चुल्हा जलाना भी मुश्किल हो रहा है। राशन कार्ड निर्माण में पारदर्शिता नहीं रखा गया है। विधायक ने कहा की भोली-भाली जनता को पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार बेवजह परेशान किया जा रहा है। कोरोना काल में पोजिटिव हुए मरीजों का पुन स्वस्थ जांच होना जरुरी है। सैनिटाईजेशन के नाम पर खानापूर्ति के कारण आज संक्रमण की संख्या बढ़ रहा है। जिला प्रशासन हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है।