किसानों के साथ न्याय नहीं
जहानाबाद किसानों के साथ सरकार न्याय नहीं कर रही है। खेतों को नहीं तो पानी मिल रहा है नहीं उपज का वाजिब दाम।
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Aug 2020 11:05 PM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 11:05 PM (IST)
जहानाबाद : किसानों के साथ सरकार न्याय नहीं कर रही है। खेतों को नहीं तो पानी मिल रहा है नहीं उपज का वाजिब दाम। उक्त बातें प्रदेश किसान प्रकोष्ठ की वर्चुअल बैठक में संगठन प्रभारी अनुप कुमार ने कही। उन्होंने आरोप लगाया कि 15 वर्ष के शासनकाल में किसानों को ठगा गया। हर खेत तक पानी और बिजली पहुंचाने का सरकार का दावा पूरा नहीं हुआ। बैठक में पार्टी द्वारा संचालित डिजिटल सदस्यता अभियान को सफल बनाने का भी निर्णय लिया गया। इस मौके पर किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष धर्मवीर पांडेय, अभिनव कुमार सुमन, रामचंद्र साव सोनी, विरेंद्र शर्मा, चंद्रिका प्रसाद मंडल, ध्रुव केशरी, अभिमन्यू कुमार, रंजीत कुमार, राजीव कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें