स्कूल में हुआ जमकर पथराव
स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव किए जाने के कारण अफरा तफरी की स्थिति कायम हो गई।
जहानाबाद। स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव किए जाने के कारण अफरा तफरी की स्थिति कायम हो गई। अचानक जुटे पड़ोसी गांव के छात्रों एवं ग्रामीणों द्वारा पथराव की सूचना मिलते हीं प्राचार्य एचएन झा ने इसकी जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. नवलकिशोर चौधरी को दी। एसडीओ के निर्देश पर नगर थाने की पुलिस पहुंचने के पूर्व पथराव करने वाले लोग भाग चुके थे। इस मामले में प्राचार्य द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय के दशम् वर्ग के छात्र विद्यालय के दशम वर्ग के छात्र दो गुटों के बीच को¨चग में पढ़ने के दरम्यान मारपीट की घटना हुई थी। उसी घटना को लेकर धनगावां गांव के कुछ छात्रों के साथ ही ग्रामीणों ने विद्यालय में पथराव किया। प्राचार्य ने बताया कि उपद्रवी छात्रों को चिन्हित कर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस मामले को गंभीरता से लिया गया है। विद्यालय में अराजकता फैलाने वाले को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।