Move to Jagran APP

पिता की पिटाई से जख्मी दोनों पुत्रों की हो गई मौत

जहानाबाद। प्रखंड क्षेत्र के मोकिमपुर गांव में एक साथ दो मासूम का शव आते ही मातमी सन्नाटा पसर गया। दोनो मासूम किसी अनहोनी या गैर लोगों के शिकार नहीं बने बल्कि उसके सनकी बाप ने ही अपने दोनो बेटों को ईंट पत्थर से कुचलकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Feb 2019 01:22 AM (IST)Updated: Sun, 17 Feb 2019 01:22 AM (IST)
पिता की पिटाई से जख्मी दोनों पुत्रों की हो गई मौत
पिता की पिटाई से जख्मी दोनों पुत्रों की हो गई मौत

जहानाबाद। प्रखंड क्षेत्र के मोकिमपुर गांव में एक साथ दो मासूम का शव आते ही मातमी सन्नाटा पसर गया। दोनो मासूम किसी अनहोनी या गैर लोगों के शिकार नहीं बने बल्कि उसके सनकी बाप ने ही अपने दोनो बेटों को ईंट पत्थर से कुचलकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। 24 जनवरी की रात पत्नी से मामूली विवाद को लेकर बबलू राम इस कदर आक्रोशित हो गया कि वह अपने ही मासूम बेटों पर ईंट पत्थर से प्रहार कर दिया। परिणामस्वरूप विपुल कुमार सात वर्ष तथा कल्लु कुमार छह वर्ष गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से दोनो बच्चों को इलाज के लिए पटना ले जाया गया था। शुक्रवार को इलाज के दौरान दोनो मासूमों की मौत हो गई। इस घटना से गांव के लोग हतप्रद है। अपने दोनो बेटे को खो देने वाली अबला कांति देवी भी अपनी सुध बुध खो चुकी है। देखते ही देखते उसकी दुनिया ही उजड़ गई। कांति देवी ने अपने हत्यारे पति तथा सास-ससुर तथा ननद के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.