प्रधानमंत्री के प्रसारण से खिले किसानों के चेहरे
जहानाबाद। भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी सुरेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के
जहानाबाद। भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी सुरेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रसारण से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा किसानों के व्यापक हित में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुना किए जाने की जैसे ही घोषणा की प्रसारण देख रहे किसानों ने जोरदार स्वागत किया। किसान नेता ने कहा कि आगामी फसल से लागत का डेढ़ौ मूल्य दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सदर प्रखंड के गुहापाकर गांव में बड़ी संख्या में किसानों ने उनका प्रसारण देखा और सुना। किसान नेता नवल शर्मा, सुरेश शर्मा, विजय शर्मा,मनोज तिवारी,रजन कुमार, मनोज शर्मा, जितेंद्र कुमार, अर्चना कुमारी तथा सुनीता देवी आदि लोगों ने पीएम का प्रसारण सुना। इस दौरान सभी लोगों ने महबूबा मुफ्ती की सरकार से भाजपा का समर्थन वापस लिए जाने का स्वागत किया। उनलोगों ने कहा कि आतंकवादियों को कुचलने के लिए जम्मु कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लगनी चाहिए।