कार्यपालक पदाधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण
जहानाबाद। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार ने रविवार को मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
जहानाबाद। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार ने रविवार को मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उधर रतनी फरीदपुर प्रखंड के बीडीओ आशुतोष कुमार ने भी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। नप के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र के तकरीबन एक दर्जन मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर सुविधाओं की भी जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसका खासा ख्याल रखा जा रहा है। वहां शौचालय,रेंप, पानी आदि का भी जायजा लिया गया। उधर बीडीओ ने लाखापुर, नोआवां पंचायत के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुविधाओं की जानकारी ली। इस मौके पर सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ भी मौजूद थे।