Move to Jagran APP

लड़की ने सरेआम उतारा मनचले के सिर से इश्‍क का भूत

आए दिन की छेड़खानी से परेशान लड़की को आज लड़की को गुस्‍सा आ गया। यह गुस्‍सा मनचले को महंगा पड़ा। लड़की ने उसे लात-घूंसों व सैंडिल से जमकर पीटा। घटना-स्‍थल पर जुटी भीड़ ने भी अपना हाथ साफ कर लिया। घटना जहानाबाद की है।

By Amit AlokEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2016 04:17 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jan 2016 02:13 PM (IST)
लड़की ने सरेआम उतारा मनचले के सिर से इश्‍क का भूत

जहानाबाद। आए दिन की छेड़खानी से परेशान लड़की को आज लड़की को गुस्सा आ गया। यह गुस्सा मनचले को महंगा पड़ा। लड़की ने उसे लात-घूंसों व सैंडिल से जमकर पीटा। घटना-स्थल पर जुटी भीड़ ने भी अपना हाथ साफ कर लिया।

loksabha election banner

मनचले ने लड़की को बहन कहकर छोड़ देने की गुहार की, तो उसे और गुस्सा आ गया। उसने उसे यह कहते हुए और तेज पीटना शुरू कर दिया कि वह किसी का भाई बनने लायक नहीं है। अंत में भीड़ ने उसे थूक चाटने को विवश किया। इसके बाद उसे छोड़ा गया।

घटना जहानाबाद स्टेशन के पास की है। एक लड़का आए दिन राह चलती लड़कियों को छेड़ता था। उससे निकटवर्ती डीएवी स्कूल की छात्राएं खासी परेशान थीं। आज छेड़खानी की शिकार छात्रा भी उससे परेशान रहा करती थी।

स्कूल से घर लौटते वक्त लड़के ने उसका साइकिल से पीछा किया। उसने स्टेशन रोड पर लड़की पर फब्तियां कसीं तथा छेड़छाड़ की। इसपर लड़की को गुस्सा आ गया।

अचानक लड़की ने मनचले लड़के को पकड़कर गिरा दिया। फिर लात-घूंसों, सैंडिल व थप्पड़ की बरसात कर दी। पलक झपकते ही वहां भारी भीड़ जुट गई। भीड़ ने भी उसकी पिटाई शुरू कर दी।

मनचले ने लड़की से माफी मांगी, उसे बहन कह माफ कर देने की गुहार लगाई, लेकिन उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ। उग्र होती भीड़ ने मनचले को लड़की के पैरों पर गिर माफी मांगने को विवश किया। भीड़ ने उससे सरेआम थूक भी चटवाई।

भीड़ के धीरे-धीरे उग्र होते रूप तथा मनचले की छोड़ देने की गुहार के कारण कुछ स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला को शांत कराया। जानकारी के अनुसार मनचला स्थानीय गांधी मैदान इलाके का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें : नीतीश ने कहा : जिन्हें छाती पीटना हो वे पीटें, हम तो कम करते रहेंगे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.