वाणावर में शीघ्र आरंभ होगा रोप वे का निर्माण कार्य
जहानाबाद। वाणावर की तलहटी में पर्यटन विभाग तथा जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार को आयोजित वाणावर महोत्सव का उद्घाटन करते हुए राज्य सरकार के पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि यहां शीघ्र ही रोपवे का निर्माण कार्य आरंभ हो जाएगा।
जहानाबाद। वाणावर की तलहटी में पर्यटन विभाग तथा जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार को आयोजित वाणावर महोत्सव का उद्घाटन करते हुए राज्य सरकार के पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि यहां शीघ्र ही रोपवे का निर्माण कार्य आरंभ हो जाएगा। इसके लिए वन विभाग से अनापति पत्र मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि वाणावर सहित अन्य पर्यटन स्थलों का विकास सरकार के एजेंडे में है। देश-प्रदेश के लोग यहां आते हैं और बाबा सिद्धनाथ का दर्शन करते हैं। यहां डबल इंजन की सरकार है। यही कारण है कि इस प्रदेश का तेजी के साथ विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि वाणावर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यहां बेहतर होटल का निर्माण कराया जाएगा। यहां सभी धर्म के लेाग आते हैं और बाबा का दर्शन करते हैं। मंत्री ने कहा कि प्रमुख स्थलों को रामायण सर्किट, जैन सर्किट, बौद्ध सर्किट तथा सूफी सर्किट से जोड़ा गया है। इस मौके पर विधायक कुमार कृष्णमोहन उर्फ सुदय यादव ने कहा कि वाणावर के विकास के लिए प्राथमिकता तय होनी चाहिए। हालांकि सरकार की जिस प्रकार की नजर यहां होनी चाहिए वैसा नहीं हो रहा है। जिप अध्यक्ष आभा रानी ने धर्मशाला तथा तालाब को विकसित कराए जाने का आग्रह किया। इसके पूर्व जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वाणावर के विकास के लिए जिला प्रशासन कृतसंकल्पित है। इस मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष राजीव नयन उर्फ राजू ¨सह, भाजपा जिलाध्यक्ष पूनम सिन्हा, लोजपा के जिलाध्यक्ष हेमंत शरण उर्फ कुंदन, पूर्व जिप अध्यक्ष संगीता ¨सह, जिला पार्षद सुनीता देवी आदि लोग भी मौजूद थे।