Move to Jagran APP

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रखंडों में थाली पीटकर महंगाई का किया विरोध

जहानाबाद पेट्रोल डीजल रसोई गैस की कीमत में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओ

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Jul 2021 07:32 PM (IST)Updated: Sat, 10 Jul 2021 07:32 PM (IST)
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रखंडों में थाली पीटकर महंगाई का किया विरोध
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रखंडों में थाली पीटकर महंगाई का किया विरोध

जहानाबाद: पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की कीमत में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सभी प्रखंड मुख्यालयों में थाली पीटकर प्रदर्शन किया। सदर प्रखंड में सरवर सलीम के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन कार्यालय से निकलकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए प्रखंड कार्यालय तक पहुंचा। कार्यकर्ता हाथ में थाली पीटते हुए महंगाई का विरोध किया। प्रदेश से आए पर्यवेक्षक संजीव कुमार कर्मवीर एवं व्यंकटेश रमन ने कहा कि केंद्र की निरंकुश सरकार को आम जनता के हितों की कोई परवाह नहीं है। दो महीने से लगातार दाम बढ़ रहे हैं। खाद पदार्थ सहित अन्य वस्तुओं की कीमत बढ़ी है। महंगाई के कारण आमजनता भुखमरी के कगार पर है। मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष हरिनारायण द्विवेदी, प्रो. भूषण कुमार सिंह, कन्हैया, रामचंद्र साव सोनी, मो. सफी आलम सहित कई लोग उपस्थित थे।

loksabha election banner

वहीं मोदनगंज प्रखंड क्षेत्र के बंधुगंज चौराहे पर मूल्य वृद्धि के विरोध में अध्यक्ष अम्बिका प्रसाद यादव के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन चौराहे से निकलकर बन्धुगंज बाजार के प्रमुख मार्गों से होते हुए बन्धुगंज चौराहे पर पहुंचने के उपरांत केंद्र सरकार का पुतला जलाया गया। पर्यवेक्षक द्वय ने कहा कि केंद्र की निरंकुश सरकार को आम जनता के हितों की कोई परवाह नहीं है। देश में महंगाई के कारण आम जनता भुखमरी के कगार पर है। कांग्रेस पार्टी महंगाई के विरोध में लगातार धरना, प्रदर्शन के माध्यम से सरकार को बताने का काम कर रही है फिर भी सरकार की नींद नहीं खुल रही है। मौके पर प्रभारी गोपाल शर्मा, अभिनव कुमार सुमन, सुधीर कुमार, सिदेश्वर प्रसाद, विनोद यादव, विजय यादव, कारू मांझी समेत कई लोग उपस्थित थे।

मखदुमपुर में प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने कमर कस ली है। अध्यक्ष सैयद कामरान हुसैन, कैलाश पाल, अशोक प्रियदर्शी, राकेश शर्मा, राजकिशोर यादव, शशिकांत शर्मा उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.