शिविर लगा गरीबों के बीच कंबल का वितरण
जहानाबाद। सदर प्रखंड के अमैन गांव में शुक्रवार को केंद्रीय विद्यालय संगठन के सेवानिवृत आयुक्त यूएन ¨सह के नेतृत्व में शिविर लगाकर गरीबों,असहायों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
जहानाबाद। सदर प्रखंड के अमैन गांव में शुक्रवार को केंद्रीय विद्यालय संगठन के सेवानिवृत आयुक्त यूएन ¨सह के नेतृत्व में शिविर लगाकर गरीबों,असहायों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर श्री ¨सह ने कहा कि गरीबों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि जिनके पास आवश्यक संसाधन हैं वे लोग ठंड का सामना करने में सक्षम हो जाते हैं लेकिन जिनके तन पर कपड़े नहीं रहते उनलोगों को ठंड से मुकाबला करने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने साधन संपन्न लोगों से गरीबों के बीच कंबल का वितरण करने की अपील की। ताकि गरीब लोग भी ठंड से मुकाबला कर सकें। इस मौके पर उन्होंने वयोवृद्ध किसान गया प्रसाद ¨सह तथा योगेंद्र शुक्ला को भी वस्त्र देकर सम्मानित किया ताकि आगे आने वाली पीढ़ी को बुजूर्गों के प्रति सम्मान करने की सिख मिल सके।