एसडीपीओ ने किया स्मारिका का विमोचन
जहानाबाद। स्थानीय संगम घाट स्थित ठाकुरबाड़ी में चित्रगुप्त सेवा संघ की वार्षिक सम्मेलन एवं सामूहिक पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जहानाबाद। स्थानीय संगम घाट स्थित ठाकुरबाड़ी में चित्रगुप्त सेवा संघ की वार्षिक सम्मेलन एवं सामूहिक पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रशांत भूषण श्रीवास्तव ने चित्रगुप्त स्मारिका का विमोचन किया। एसडीपीओ ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त के बताए हुए रास्ते पर चलकर ही लोक कल्याण की भावना विकसित हो सकती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आधुनिकता की होड़ में लोगों की मानसिकता गलत रास्ते की ओर अग्रसर होता जा रहा है ऐसे में उनके विचारो को अपनाने की जरुरत है। संतोष श्रीवास्तव के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में संघ के संरक्षक वृजनंदन सिन्हा, ब्रहमानंद वर्मा,डॉ के राजन, शशिकांत, रमेश कुमार सिन्हा, अनिल कुमार सिन्हा, राज कुमार सिन्हा आदि लोग मौजूद थे।